CG ब्रेकिंग: पुलिस को देखकर छत से कूदा हिस्ट्रीशीटर बदमाश, गंभीर रूप से हुआ घायल…

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस को देखकर घर की छत से कूद गया। इस घटना में बदमाश के दोनों पैर टूट गए और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वायरल हुआ था बदमाश का वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर बदमाश विक्की खोचड़ की गुंडागर्दी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में विक्की एक युवक को अपने दोस्तों और पत्नी के साथ जमकर पीटा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी विक्की खोचड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विक्की का इलाज जारी

वहीं जब आज सिविल लाइन पुलिस की टीम हिस्ट्रीशीटर बदमाश विक्की खोचड़ को गिरफ्तार करने पहुंची, तो आरोपी पुलिस को देखकर छत से कूद गया। छत से कूदने के कारण विक्की के दोनों पैर टूट गए और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विक्की को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!