CG ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री की ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक प्रधान आरक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह दुखद घटना रायपुर में घटी। जानकारी के अनुसार, मृतक प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना (51 वर्ष) जशपुर जिले के रहने वाले थे और वर्तमान में कांकेर जिले में पदस्थ थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए उन्हें रिजर्व बल के रूप में रायपुर बुलाया गया था। बताया गया है कि ड्यूटी के दौरान फुलजेश पन्ना की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें तत्काल रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आने की संभावना है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) भेजा गया है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फुलजेश पन्ना के निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। Post Views: 124 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का दौरा, नए विधानसभा भवन का करेंगे लोकार्पण ‘मेरी जिंदगी को गढ़ने में छत्तीसगढ़ का अहम योगदान’, विधानसभा भवन का उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी, कहा- कार्यकर्ता के रूप में यहां बिताया लंबा समय