रायपुर। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच अलर्ट मोड में आई साय सरकार आज अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टरों की बैठक ले रहे हैं.

मुख्यमंत्री साय ने बैठक में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए इसकी पर्याप्त उपलब्धता पर जोर दिया है. इसके साथ ही परिस्थिति का फायदा लेकर आवश्यक वस्तु की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. यही नहीं उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ने देने की भी बात कही है.

बैठक में ये हैं शामिल

बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार सहित आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल के पेट्रोल-डीजल, और गैस डिवीजन के अधिकारी मौजूद हैं.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!