मजदूरों की पिकअप पेड़ से टकराई, 1 की मौके पर मौत, 3 घायल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शुक्रवार को मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बारूका मोड़ के पास हुए भीषण हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई है, वहीं 3 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, केबल बिछई कार्य में लगे 7 श्रमिक पिकअप में सवार होकर पोंड से गरियाबाद की ओर आ रहे थे तभी नेशनल हाइवे 130 के बारूका मोड के पास तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!