कोरबा : कोरबा में दोपहर हुई तेज बारिश एक बार फिर आफत बनकर बरसी। यहां बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर एक 12 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि बच्चा आटा चक्की से घर लौट रहा था। घर पर बच्चे की मां उसका खान पर इंतजार कर रही थी। लेकिन बीच रास्ते में ही गाज की चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद परिवार और क्षेत्र में मातम व्याप्त है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि गोढ़ी में रहने वाला 12 वर्षीय मयंक कक्षा 7वीं का मेधावी छात्र था। मयंक के पिता पेशे से किसान है और वह घर में दो भाइयों में सबसे बड़ा था। बताया जा रहा है कि आज दोपहर मयंक अपने साथियों के साथ गांव के पास ही स्थित आटा चक्की में चावल पिसवाने गया था। वहां से लौटने के दौरान एकाएक तेज आंधी शुरू हो गयी। इस दौरान मयंक जल्दी घर पहुंचने की कोशिश करता,

इसी बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं उसके साथ मौजूद तीन अन्य बच्चे बाल-बाल बच गये। बताया जा रहा है कि घर पर मां बेटे के घर लौटने का इंतजार कर रही थी। उसे इंतजार था कि बेटा आटा पिसवाकर लायेगा तो उसे तुरंत रोटी बनाकर परोसेगी। लेकिन घर पर जब बेटे की मौत की खबर आई, तो घर में चीख पुकार मच गया। इस घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!