केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026-27 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों की अभ्यर्थी सूची जमा(LOC) करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

इसमें छात्र का नाम, माता-पिता या अभिभावक का नाम, जन्मतिथि, विषय और अन्य जरूरी जानकारी शामिल है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि गलत जानकारी दर्ज होने पर बाद में सुधार का अवसर सीमित रहेगा

CBSE के अनुसार, स्कूल 24 सितंबर से 21 अक्टूबर 2026 तक सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ छात्रों का विवरण जमा कर सकेंगे। इसके बाद 22 से 30 अक्टूबर 2026 तक LOC जमा करने का अवसर मिलेगा, लेकिन इस दौरान प्रति छात्र 200 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क देना होगा।

LOC जमा होने के बाद छात्रों की जानकारी के सत्यापन के लिए 2 से 4 नवंबर 2026 तक डेटा वेरिफिकेशन स्लिप के माध्यम से सुधार का अवसर दिया जाएगा

इस दौरान छात्र का नाम, माता-पिता या अभिभावक का नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारी में आवश्यक सुधार किया जा सकेगा।

इस अवधि के बाद CBSE किसी भी प्रकार के संशोधन को सामान्य तौर पर स्वीकार नहीं करेगा। इसलिए स्कूलों को प्रवेश एवं नाम वापसी रजिस्टर से छात्रों की जानकारी का मिलान करने को कहा गया है।

CBSE ने विषय चयन को लेकर भी स्कूलों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। छात्रों के विषय बोर्ड की निर्धारित अध्ययन योजना के अनुरूप होने चाहिए। गलत विषय संयोजन दर्ज होने पर छात्र के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने में समस्या हो सकती है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!