रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे में धुत्त बीजेपी नेता की दबंगई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत्त नेताजी पुलिस जवानों के साथ विवाद कर हंगामा करने लगा। आरोप है कि भाजपा नेता ने नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए न केवल ट्रैफिक टीआई से बदसलूकी कर धमकी दी, बल्कि एक कांस्टेल का कालर पकड़कर उसके साथ झूमाझटकी भी किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 8 मार्च की रात पुलिस की टीम ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान के तहत गाड़ियों की जांच चल रही थी। उसी दौरान कार क्रमांक सीजी 07 डीडी6532 को रोका गया। कार चला रहे विकास शुक्ला नामक शख्स की जांच की गई। जांच में सामने आया कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। पुलिस कार्रवाई की बात सुनते ही वह पुलिस जवानों पर भड़क गया और बहस शुरू कर दी। आरोपी ने खुद को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताते हुए ट्रैफिक टीआई को वर्दी उतरवा देने की धमकी दी। इसी दौरान जब उसे विवाद करने पर मनाही करने का प्रयास किया गया, तब आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज कर एक कांस्टेबल का कालर पकड़कर उसके साथ झूमाझटकी कर वर्दी फाड़ दी। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने इस घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राजधानी में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ लगातार सख्ती की जा रही है। कानून तोड़ने वालों पर सख्ती के साथ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। आरोपी कोई भी हो, कानून से ऊपर नहीं है। Post Views: 21 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में हनी ट्रैप हुस्न, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग