बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है, जिसके तहत प्रभावित क्षेत्र को तत्काल प्रभाव से क्वारंटाइन जोन घोषित कर दिया गया है।

संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला रैपिड रिस्पांस टीम (DRRT) का गठन किया गया है, जो स्थिति पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रख रही है। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पोल्ट्री फार्म में कार्यरत सभी स्टाफ और वहां रहने वाले अन्य व्यक्तियों को आइसोलेट कर दिया गया है, ताकि इंसानों में संक्रमण के जोखिम को शून्य किया जा सके।

विभाग द्वारा प्रक्षेत्र में मौजूद सभी संदिग्ध ह्यूमन सैंपल एकत्रित किए जा रहे हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। इसके साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें पूरे प्रभावित क्षेत्र में शिविर लगाकर सघन स्वास्थ्य सर्वे अभियान चला रही हैं, जिसमें घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है और लक्षण दिखने पर त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे सावधानी बरतें और किसी भी पक्षी की असामान्य मृत्यु होने पर तुरंत सूचना दें।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!