Big Breaking News : दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हमला!.. जनसुनवाई के दौरान किसी ने जड़ा थप्पड़, सुरक्षा में बड़ी चूक

दिल्ली : बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सिविल लाइंस स्थित आवास पर जन सुनवाई के दौरान एक घटना सामने आई है। रेखा गुप्ता पर किसी शख्स ने हमला किया है। हालांकि सीएम पूरी तरह सुरक्षित है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस हमले की निंदा की। दिल्ली भाजपा ने अपने बयान में बताया है कि, “सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक दुर्घटना घटी। पुलिस जांच से मामले का खुलासा होगा।”

दूसरी तरफ दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव ने भी कथित हमले की निंदा की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। देवेंद्र यादव ने एएनआई से कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करते हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं, तो एक आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?”

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!