सक्ती। जिले के पुलिस कप्तान प्रफुल्ल ठाकुर ने विभाग के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। जिला एसपी ने जैजैपुर थाने में पदस्थ चार पुलिकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सस्पेंड पुलिसकर्मियों को थाने से हटाते हुए रक्षित केंद्र भेज दिया गया है। एसपी के इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। सस्पेंड कर्मियों में एक प्रधान आरक्षक और शेष तीन आरक्षक हैं।

क्यों हुई कार्रवाई?

दरअसल सभी सस्पेंड पुलिसकर्मियों पर दौरान गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप है। पिछले दिनों एक आरोपी जैजैपुर पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया। इसके बाद हुई शुरुआती जांच में चार पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई थी। एसपी दफ्तर ने अब आदेश जारी करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!