ब्रेकिंग: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का 81 साल की उम्र में निधन हो गया. पूर्व सीएम ने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली. बताया जाता है कि वे लंबे समय से बीमार थे जिनका अस्पताल में इलाज जारी था. उनके निधन पर शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दुःख जताया है. वही पार्टी में शोक की लहर है. सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा- “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं. आज मैं शून्य हो गया हूं.” शिबू सोरेन कई बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे. लंबी बीमारी के बाद सोमवार (4 अगस्त) को उन्होंने दिल्ली के अस्पताल में आखिरी सांस ली. वे 19 जून से गंगाराम अस्पताल में भर्ती थी. उन्हें रीनल यानी किडनी की भी बीमारी थी. Post Views: 105 Please Share With Your Friends Also Post navigation ट्रंप ने भारत पर लगाया 25% टैरिफ, 1 अगस्त से होगा लागू IBPS Clerk 2025: बैंकों में नौकरी पाने का सबसे सुनहरा अवसर! 10277 पदों पर निकली बंपर भर्ती…