दुर्ग। पाटन थाना क्षेत्र में होली के दूसरे दिन गुरुवार सुबह एक युवक का शव तालाब में तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार ग्राम राखी के तालाब के पास सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पाटन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। जांच के दौरान मृतक की पहचान सूरज दास मानिकपुरी (26) के रूप में हुई है, जो सेजबहार का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह होली मनाने अपने ससुराल ग्राम राखी आया हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार होली खेलने के बाद युवक तालाब में नहाने गया था, जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। Post Views: 139 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Train Cancelled: रेल यात्रियों को झटका! नागपुर रूट पर जाने वाली 13 ट्रेनें तीन दिनों तक रद्द रायपुर से बिलासपुर जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 4 की मौत