रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ मिलकर होली मनाने से खुशियां और भी बढ़ जाती हैं, जिससे आपसी प्रेम और संबंधों को मजबूती मिलती है। सांसद अग्रवाल ने बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह परंपराओं और संस्कृतियों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सुंदर माध्यम भी है। उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर रंगों की खुशी बांटी और स्नेह व उल्लास के साथ होली खेली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, भाईचारे और आनंद के रंगों में सराबोर होने का है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सौहार्द और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। Post Views: 215 Please Share With Your Friends Also Post navigation चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे नकदी और 4 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर साथ धान खरीदी में गडबड़ी….22 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज…, 5 कर्मचारियों को किया गया निलंबित