CG: नाले में मिला अधेड़ का शव, दो दिनों में मिले तीन शव, पुलिस जांच में जुटी

सूरजपुर :- सूरजपुर में संदिग्ध मौतों और हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला बसदेई पुलिस चौकी क्षेत्र से सामने आया है. यहां कोल्हूआ नाले में एक 49 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैला हुआ है. मृतक की पहचान सोनपुर गांव निवासी नाहर सिंह के रूप में हुई है. मृतक के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

नाले में मिला अधेड़ का शव

आपको बता दें कि मृतक नाहर सिंह सोनपुर गांव का निवासी था. उसके सिर और शरीर पर चोट के निशान पाए जाने की जानकारी सामने आई है.ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या कर शव नाले में फेंका गया होगा. घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या है और व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई. इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा.

पहले मां बेटे और अब अधेड़ का शव

जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे के शव मिलने का मामला सामने आया था. जयनगर पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक छात्र के शरीर पर चोट के कुछ गहरे और गंभीर निशान मिले हैं. जिससे लोगों को आशंका है कि छात्र की हत्या कर उसका शव यहां डाला गया है. महिला का शव केशवनगर स्थित मकान से पुलिस को मिला है. पुलिस ने की टीम ने दोनों जगहों की जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया था. पुलिस और फॉरेंसिक टीमें पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. जिस इलाके में शव मिला है, उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाले जा रहे हैं.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!