CG: अस्पताल में दर्दनाक हादसा, खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद धमाका; एक मरीज की मौत, दो घायल

मयूरभंग :- दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने की तैयारी के दौरान एक मरीज हादसे का शिकार हो गया। ओडिशा के मयूरभंज जिले स्थित उदाला अस्पताल में गुरुवार को खड़ी एंबुलेंस में आग लगने से मरीज की मौत हो गई। घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आग के बाद धमाका होने की भी खबर है, हालांकि इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।मृतक की पहचान उदाला थाना क्षेत्र के कुंडाबाई निवासी सुजोष बारिक के रूप में हुई है। उन्हें आगे के इलाज के लिए भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल ले जाना था। इसके लिए अस्पताल पहुंची एंबुलेंस में मरीज को लिटाकर ऑक्सीजन दी जा रही थी।

मरीज को ले जाने से पहले भड़की आग

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस के भीतर ऑक्सीजन सिलेंडर के पास अचानक आग दिखाई दी। इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग कुछ कर पाते, आग वाहन में फैल गई। इसी दौरान धमाका होने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।मौके पर मौजूद लोगों ने मरीज को बचाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुके थे। बाद में उनकी मौत हो गई।

धमाके से छत का मलबा गिरने की खबर

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, आग के दौरान एक और तेज धमाका हुआ। इससे एंबुलेंस की छत का हिस्सा उछलकर आसपास जा गिरा। इसकी चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। तब तक एंबुलेंस बुरी तरह जल चुकी थी।

आग और धमाके की वजह स्पष्ट नहीं

शुरुआती जानकारी में आग ऑक्सीजन सिलेंडर के पास लगने की बात सामने आई है। हालांकि, आग कैसे शुरू हुई और धमाका किस कारण हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!