CG: केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, वेल्डिंग के दौरान चिंगारी भड़कने का अंदेशा, लाखों का नुकसान दुर्ग :- भिलाई के हाथखोज स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगने के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल को दी जिसके बाद दमकल को टीम मौके पर पहुंची. दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के काम में जुटी है. इंडस्ट्रियल एरिया में आगजनी पुरानी भिलाई के हैवी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी स्पष्ट नही हों पाई है. लेकिन बताया जा रहा है कि श्री श्याम कैमिकल फैक्ट्री में आग लगी है. फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर कैमिकल रखा था.बताया जा रहा है कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी केमिकल वाले ड्रम तक पहुंची और आग भड़क गई. आग से लाखों का नुकसान आग के कारण मौके पर काम कर रहे कुछ मजदूर फंस गए थे. जिन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकला गया. आग की सूचना पर जिला प्रशासन, एसीसी और बीएसपी के दमकल की गाड़ियां मौक पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही है. घटना की सूचना मिलने पर छावनी सीएसपी और पुरानी भिलाई की टीम भी मौके पर पहुंची.आग से फैक्ट्री में लाखों का नुकसान होने का अंदेशा है. Post Views: 7 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG : मंगेतर को इंस्टाग्राम पर युवती का भेजा अश्लील मैसेज, तीन आईडी के खिलाफ FIR, पुलिस ने शुरू की जांच चार दिवसीय सरगुजा ओलम्पिक का गरिमामय समारोह में समापन, विजेताओं एवं उपविजेताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित, 3500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा