रायपुर। देश के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। छत्तीसगढ़ में भी पिछले कई दिनों से राजधानी रायपुर सहित अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रदेश के कई नदी नाले उफान पर है, कहीं सड़कें लबालब है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। 28 अगस्त तक कहां-कहां होगी बारिश मौसम विभाग ने प्रदेश में 28 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है। IMD ने छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। वहीं, कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक तथा बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। खासतौर पर उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। आज इन जिलों में बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक आज 25 अगस्त रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बेमेतरा, जांजगीर चांपा, बलौदाबाजार, बालोद, दुर्ग , बिलासपुर, राजनांदगांव, मुंगेली, सक्ती में हल्की बारिश के आसार है, वहीं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर , कोरिया, सूरजपुर, बरारामपुर रामानुजगंज में भरी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के दौरान मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, आवश्यक काम होने पर ही निकले। और घर से बाहर जा रहें हो तो अपने साथ रेन कोट, छतरी जरूर रखें। रायपुर में कई जगह जलभराव बात करें अगर राजधानी रायपुर की लगातार दो दिनों से बारिश का दौर जारी है, बीती रात की झमझम बारिश हुई है, जिससे कई इलाकों के सड़कें भी डूब गई है। सड़को पर पानी भर जाने से लोगों कको आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देर रात बारिश की वजह से कई नाले भी उफान पर आ गए है। दलदल सिवनी स्थित नाले में भी पानी भर गया है, जिससे आवाजाही बाधित हो गई है। Post Views: 33 Please Share With Your Friends Also Post navigation श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देवपहरी जलप्रपात में 3 दोस्त टापू पर फंसे, अचानक बढ़ा जलस्तर; रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन