रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लगने से अफरा तफरी मची है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची है। शुरुआती जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में सैंपल लेने के दौरान वाल्व बंद नहीं होने से गर्म पदार्थ बाहर बह गया और ऑक्सीजन के संपर्क में आते ही सेल्फ इग्नीशन की प्रक्रिया शुरू हो गई, जिससे आग भड़क उठी। घटना के दौरान सैंपल ले रहे एक कर्मचारी के हाथ में हल्की चोट आई है। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में कुछ समय के लिए धुएं का गुबार छाया रहा। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। फिलहाल फैक्ट्री में आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है। अबतक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। वहीं आग पर काबू पाने के बाद हादसों के कारणों की जांच और नुकसान का आंकलन किया जाएगा। Post Views: 143 Please Share With Your Friends Also Post navigation सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में हिरासत में… इंस्टाग्राम लव ट्रैप का खुलासा: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, गर्भवती होने पर छोड़कर भागा