आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में एक कथित सामान्य मौत का मामला उस वक्त सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गया, जब पुलिस जांच में पत्नी, उसके प्रेमी और एक साथी की खौफनाक साजिश सामने आई। खाट पर मृत मिले युवक की हत्या उसी की पत्नी ने प्रेम संबंधों के चलते करवाई थी। मामला बखतगढ़ थाना क्षेत्र की छकतला चौकी का है। मृतक उदिया की 10 मई 2026 की सुबह खाट पर लाश मिली थी। शुरुआत में परिवार और आसपास के लोगों को यह सामान्य मौत लगी, लेकिन शव पर मिले संदिग्ध निशानों ने पुलिस का शक बढ़ा दिया। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उदिया की मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि गला घोंटकर की गई हत्या थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी बड़दी से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस के अनुसार बड़दी का पिछले करीब दो वर्षों से अजान रावत नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था। अजान इलाज और बीमारी ठीक करने के बहाने अक्सर घर आता-जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और पति रास्ते का कांटा बन गया। इसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी अजान रावत और उसके साथी राहुल के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। तीनों ने मिलकर रस्सी से उदिया का गला घोंट दिया और हत्या को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की सतर्कता से पूरा राज खुल गया। छकतला चौकी पुलिस ने पत्नी बड़दी, प्रेमी अजान रावत और उसके साथी राहुल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। Post Views: 124 Please Share With Your Friends Also Post navigation स्कूल बना जिस्मफरोशी का अड्डा! दो युवकों के साथ संदिग्ध हालत में मिली युवतियां, एक एचआईवी संक्रमित युवक ने खुद को हिंदू बताकर रचाई शादी, फिर धर्म परिवर्तन और गोमांस खाने का दबाव, पति समेत तीन गिरफ्तार