पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में स्टार सेरेमनी का आयोजन Ambikapur – दिनांक 10/09/24 को पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर मे स्टार सेरेमनी का आयोजन कर जिले में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक दिलिप दुबे को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाएं दी गई। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उप निरिक्षक दिलिप दुबे को विभाग द्वारा प्रदान की गई नए दायित्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई, साथ ही विभागीय कार्यों मे गतिशीलता लाकर तत्परता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया, कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक दिलिप दुबे के बेहतर सेवाओं की सराहना कर अग्रिम सेवाओं हेतु शुभकामनायें दी गई। पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार पदोन्नत उप निरीक्षक दिलीप दुबे अग्रिम आदेश तक जिला सरगुजा मे ही अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। वर्तमान में दिलीप दुबे थाना उदयपुर में पदस्थ है, स्टार सेरेमनी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, पदोन्नत उप निरीक्षक के स्वजन सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे। Post Views: 676 Please Share With Your Friends Also Post navigation अक्षत हत्याकांड के आरोपी का होगा नार्को टेस्ट