दिनेश बारी, लखनपुर। भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को नवीन सामुदायिक भवन में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम ध्वजारोहण के साथ किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं जिला अध्यक्ष श्री भरत सिंह सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास, संगठन की विचारधारा एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने स्वागत भाषण देते हुए पार्टी के इतिहास एवं विकास यात्रा का उल्लेख किया। जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू ने सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष रजनी पैकरा एवं बृजकिशोर पांडे ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला संयोजक नीलेश सिंह, मनोज अग्रवाल, कामेश्वर राजवाड़े, गीता राजवाड़े, राहुल अग्रवाल, मंडल महामंत्री सचिन अग्रवाल, महेश्वर राजवाड़े सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने पार्टी के इतिहास एवं विकास के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी साझा की। इसी क्रम में मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें रजनी पैकरा, अवधेश यादव, अनिल तिग्गा, घरभरन राजवाड़े, दीपक सारथी, मंडल उपाध्यक्ष यतेंद्र पांडे, लक्ष्मण साहू, राजेंद्र गुप्ता, राकेश साहू, दिनेश खलखो, चेतन राजवाड़े, गौरी साहू, कृष्ण गुप्ता, रामसागर साहू, सुरेश जायसवाल, मैनेजर सिंह, विष्णु राजवाड़े, सुदर्शन मानिकपुरी, अनिल राजवाड़े, बुधन सिंह, रंजीत दास, अमर साय, प्रभु सिंह, मोरध्वज सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया द्वारा की गई, जबकि मंच संचालन किशोर पांडे ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू एवं नितेश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल परिसर पहुंचकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। Post Views: 21 Please Share With Your Friends Also Post navigation भाजपा रामगढ़ मण्डल के मोहनपुर बूथ में मनाया गया 47 वाँ स्थापना दिवस