कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सरपंच की गुंडागर्दी सामने आयी हैं। सरपंच ने अस्पताल कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की। घटना में कर्मचारी की हालत गंभीर है और उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्वास्थ्य संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बेंदरकोना गांव से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, गांव के सरपंच जयवीर सिंह ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे थे, जहां पोस्टमार्टम प्रक्रिया में देरी को लेकर उनका विवाद अस्पताल के एक कर्मचारी से हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि सरपंच ने अपना आपा खो दिया और कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने कर्मी के सिर को दीवार पर पटक दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अस्पताल परिसर में मौजूद अन्य लोग दहशत में आ गए।घायल कर्मचारी को तुरंत उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे आईसीयू में रखा गया है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी सरपंच जयवीर सिंह ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सार्वजनिक पदों पर बैठे लोग कानून को अपने हाथ में लेने लगे हैं। Post Views: 31 Please Share With Your Friends Also Post navigation हत्या या आत्महत्या ? अचानक लापता हुआ बुजुर्ग, कई दिनों बाद पहाड़ी पर मिला शव… इंस्टाग्राम पर दोस्ती से होटल तक, नाबालिग केस में महिला गिरफ्तार…