सरगुजा। छत्तीसगढ़ में दृश्यम फिल्म जैसे हत्याकांड का मामला सामने आया है। अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम भगवान पुर में मामूली विवाद पर दोस्त ने ही अपने दोस्त की हत्या कर दी और लाश को अपने घर पर ही दफना दिया था। दरअसल मृतक युवक 25 मार्च की रात आरोपी मिथलेश कुजूर के घर पर पहुंच साथ में शराब पीने की बात कहने लगा जिस पर आरोपी ने मना कर दिया। इसी बात पर आपस में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और हाथपाई होने लगी जिससे आरोपी का मोबाइल गिर कर टूट गया। इसी बात को लेकर मिथलेश कुजूर ने लाठी और डंडे से मृतक युवक की पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी ने घर के भीतर ही लाश को गड्ढा खोदकर दफना दिया था। हत्या करने के बाद आरोपी अपने घर में ताला लगाकर फरार हो गया था। जिसके बाद आत्मज्ञानी से परेशान हो कर गांधीनगर थाना पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक की टीम के साथ आरोपी के निशानडेही पर घटनास्थल से शव को बरामद किया गया और आरोपी मिथलेश कुजूर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। Post Views: 48 Please Share With Your Friends Also Post navigation तय समय में खत्म हुआ 50 साल का नक्सलवाद, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा खुलासा महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, सत्यापन व ई-केवाईसी अनिवार्य