सरगुजा के उदयपुर में प्लेन क्रैश की अफवाह से हड़कंप, घंटों जंगल छानता रहा प्रशासन थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह दल-बल के साथ पहुंचे शंकरपुर, सैकड़ों ग्रामीण भी अफवाह में जुटे उदयपुर (सरगुजा)। सरगुजा जिला के उदयपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को प्लेन क्रैश होने की अफवाह से पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह अपनी टीम के साथ शंकरपुर क्षेत्र के लिए रवाना हुए। उनके साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अफवाह की खबर तेजी से फैलने के बाद शंकरपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों—उदयपुर, प्रेमनगर और रामानुजनगर ब्लॉक—से सैकड़ों ग्रामीण जंगल की ओर निकल पड़े। लोगों ने संभावित दुर्घटनास्थल की तलाश में घंटों जंगल की खाक छानी, लेकिन कहीं भी किसी प्रकार के विमान हादसे के संकेत नहीं मिले। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सघन जांच-पड़ताल की, परंतु कोई मलबा या दुर्घटना से जुड़ा साक्ष्य नहीं मिलने पर यह स्पष्ट हो गया कि यह केवल एक अफवाह थी। काफी मशक्कत और सत्यापन के बाद प्रशासनिक अमला और ग्रामीण निराश होकर अपने-अपने घरों और कार्यालयों को लौट गए। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और पहले संबंधित अधिकारियों से पुष्टि अवश्य करें, ताकि अनावश्यक अफरा-तफरी से बचा जा सके। इस बारे में एसडीएम बन सिंह नेताम ने बताया कि प्लेन क्रैश की सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम द्वारा एहतियातन संसाधनों सहित गांव में जाकर पतासाजी कराई गई घटना की सूचना पूरी तरह से अफवाह निकली। Post Views: 195 Please Share With Your Friends Also Post navigation पर्यटन स्थल टाइगर पॉइंट में भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर खाक