Korba Breaking : राजस्व निरीक्षक के बाद अब पटवारी पर गिरी निलंबन की गाज, कलेक्टर ने महिला पटवारी को किया सस्पेंड कोरबा : कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने 24 घंटे के भीतर एक राजस्व निरीक्षक और महिला पटवारी को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि शासकीय कार्यो के दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही के मामले में एक दिन पहले ही कलेक्टर ने चैतमा के राजस्व निरीक्षक को निलंबित किया था। इस आदेश के बाद अब आज बरपाली की महिला पटवारी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को कार्यो में कसावट लाने के सख्त निर्देश दिये है। बावजूद इसके जनदर्शन में आने वाली शिकायतों में राजस्व से संबंधित प्रकरण सामने आ रहे है। जिसे लेकर कलेक्टर अजीत वसंत ने गंभीर लापरवाही के मामले बर्दाश्त नही करने की चेतावनी दी थी। बावजूद इसके राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी कर्मचारियों की मनमानी जारी थी। इसी कड़ी में पिछले दिनों चैतमा में पदस्थ राजस्व निरीक्षक विमल कुमार भगत के विरूद्व शायकीय कार्यो में लापरवाही की गंभीर शिकायत मिली थी। कारण बताओं नोटिस में संतोषजनक जवाब नही मिलने पर कलेक्टर ने सोमवार को राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया था। इसी तरह दूसरा मामला बरपाली तहसील का है। यहां बरपाली में पदस्थ पटवारी आभा सोनी के विरूद्ध शासकीय कार्य में लापरवाही की शिकायते मिली थी। महिला पटवारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। संतोषजनक जवाब नही मिलने और गंभीर लापरवाही को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने आज महिला पटवारी आभा सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 24 घंटे के भीतर एक राजस्व निरीक्षक और एक महिला पटवारी के निलंबन की जानकरी के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वहीं कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यो में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जायेगी। Post Views: 151 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News : HTPS में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर की कन्वेयर बेल्ट से गिरकर मौत CG : आंगनबाड़ी में नौकरी का जोरदार मौक़ा …. इच्छुक महिलायें 13 से 27 अगस्त तक करें आवेदन, फिर नहीं मिलेगा अवसर