जशपुर। मटकी फोड़ कार्यक्रम देखने पहुंची लड़कियों के बीच अचानक विवाद हो गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान पांच लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद एक लड़की ने दूसरी लड़की की जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में लड़की को दूसरी लड़की पर लात-घूंसों से हमला करते देखा जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह एक बॉयफ्रेंड को लेकर हुई कहासुनी थी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और विवाद की पूरी वजह अभी साफ नहीं है। मामला जशपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रणजीता स्टेडियम का बताया जा रहा है। Post Views: 4 Please Share With Your Friends Also Post navigation दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में दुर्ग के छात्र की मौत, परिवार में पसरा मातम कांकेर में ओवरटेक को लेकर विवाद, कांग्रेस MLA के बेटे पर बस ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट का आरोप