भिलाई। जमीन सौदे से जुड़े एक कथित धोखाधड़ी के मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग लिमिटेड की डायरेक्टर संगीता केतन शाह ने आज सुपेला थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद वह पुलिस के समक्ष पेश हुईं, जहाँ अदालती प्रक्रिया के तहत पुलिस ने उनकी औपचारिक गिरफ्तारी की। इसके तुरंत बाद, कोर्ट के निर्देशानुसार उन्हें थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। क्या है पूरा मामला?यह पूरा विवाद कोहका स्थित एक जमीन के कथित सौदे से जुड़ा हुआ है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, आरोपी पक्ष ने इस जमीन का सौदा 50 लाख रुपये में तय किया था, जिसके एवज में खरीदार से 10 लाख रुपये एडवांस (अग्रिम राशि) के रूप में लिए गए थे। करोड़ों रुपये का लोन लेने का आरोपशिकायतकर्ता का आरोप है कि एडवांस रकम लेने के बावजूद आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि पीड़ित को धोखे में रखकर उसी जमीन के दस्तावेजों पर करोड़ों रुपये का बैंक लोन भी पास करा लिया गया। मामला सामने आने और कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सुपेला पुलिस ने इस संबंध में शाह दंपत्ति के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया था, जिसके बाद अब यह कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ी है। Post Views: 3 Please Share With Your Friends Also Post navigation छात्रा की खुदकुशी पर भारी बवाल! NSUI नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, ABVP ने किया थाने का घेराव