अपने ही भांजे को पति बनाना चाहती है मामी, घर पहुंच कर किया बवाल, कहा- रहूंगी तो इसी के साथ

अपने ही भांजे को पति बनाना चाहती है मामी, घर पहुंच कर किया बवाल, कहा- रहूंगी तो इसी के साथ

नई दिल्ली : कहते हैं प्यार अंधा होता है। प्यार में न तो रिश्ते देखे जाते हैं और न ही जाति, धर्म या सामाजिक स्थिति का ख्याल रखा जाता है। इस बात का जीता-जागता उदाहरण हाल में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आया है। जहां एक मामी को अपने ही भांजे से प्यार हो गई। इतना ही नहीं जब भांजा अपना घर वापस दिल्ली लौटा तो मामी पीछे पीछे उसके साथ पहुंच गई और उसके साथ रहने की जिद में अड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, मामला मेरठ जिले के दौराला पुलिस थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, एक गांव निवासी किशोर के पिता की तीन साल पहले देहांत हो गया था। जिसके बाद घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। जिसके बाद किशोर की मां ने अपने बेटे को अपने भाई के घर फ्रिज और ऐसी का काम सिखने के लिए भेज दिया। जबकि किशोर ढाई साल बाद अपने घर लौटा तो उसकी मामी भी पुलिस को लेकर उसके घर पहुंच गई और उसी के साथ रहने की जिद में अड़ गई। यहां तक पुलिस के सामने यह भी कह दिया कि वो मेरा पति है। अब मैं इसके साथ ही रहूंगी।

जिसके बाद किशोर की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे के साथ शोषण किया गया। पेचीदा मामला देख पुलिस भी उलझ गई। किशोर के आयु संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। कहा गया है कि इसके बाद ही आगे कोई कार्रवाई होगी। उसने अपनी भाभी पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि उसने उसके 16 साल के बेटे को प्रेमजाल में फंसाकर अवैध संबंध बना लिए हैं। वह उसका उत्पीड़न कर रही है। दोनों पक्ष को दौराला थाने लाया गया। फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। इसी आधार पर कार्रवाई होगी।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!