मामा गए दुबई तो मामी को लेकर फरार हो गया हाई स्कूल पास भांजा, ये है पूरी स्टोरी देवरिया :- जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला अपने हाई स्कूल पास भांजे से इश्क लड़ा बैठी और उसे लेकर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि फरार महिला की एक तीन साल की बेटी जिसे छोड़कर वो फरार हो गई। महिला के फरार होने की जानकारी पति को तब लगी जब वो 4 दिन बाद घर पहुंचा। फिलहाल पति ने पत्नी के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने केस जांच शुरू कर दी है। भांजे के साथ फरार हुई पत्नी मिली जानकारी के अनुसार मामला सोहनपुर गांव का है, जहां रहने वाले मन्नू की शादी कुछ साल पहले पूजा से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन जैसे ही मन्नू अपने काम पर दुबई लौटा उसकी पूजा पास ही में रहने वाले भांजे चंदन से इश्क लड़ा बैठी। दोनों के मोहब्बत की कहानी जब मन्नू को पता चली तो उसने दोनों को समझाया, लेकिन वो नहीं मानें। पिछले दो साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मन्नू की मानें तो एक बार उसके बड़े भाई ने दोनों को सदिग्ध हालत में पकड़ लिया था, लेकिन समाज और परिवार के डर से दोनों को समझाकर बात दबा दी थी। संदिग्ध हालत में पकड़ाए थे मामी-भांजा परिवार की समझाइश के बाद भी चंदन और पूजा के बीच प्रेम प्रसंग लगातार जारी रहा। पूजा अपने सोशल मीडिया पर भी चंदन के साथ तस्वीरें पोस्ट करती थी, जिसे लेकर भी आपत्ति जताई गई थी। वहीं, 24 दिसंबर को जब मन्नू दुबई से लौटा तो पाया कि पूजा चंदन के साथ फरार हो गई है और बेटी को परिवार के पास छोड़ दी है। मन्नू ने मामले की शिकायत करते हुए पुलिस को ये भी बताया कि उसके घर से पूजा ने 10 लाख रुपए और गहने भी गायब कर दिए हैं। Post Views: 65 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: दोस्त की ही बीवी पर अक्सर करता था छींटाकशी, गुस्साए पति ने इस तरह दे डाली मौत सहमति से सेक्स के बाद बिगड़ी लड़की की नियत, वकील से की इस बात की डिमांड