छोटे भाई को मारने आए, नहीं मिला तो बड़े की गोली मारकर की हत्या भिंड:- मऊ थाना अंतर्गत सौरा गांव में मंगलवार-बुधवार रात खेत पर बने ट्यूबवैल पर सो रहे 45 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिता को बचाने आए 11 वर्षीय बेटे पर भी सरिया से हमला कर दिया। बेटे किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग आया। पुलिस ने मालनपुर क्षेत्र के दो आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित छोटे भाई को मारने आए थे, वह नहीं मिला तो बड़े भाई पर गोली चला दी। जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय राजकुमार उर्फ छुन्ना गुर्जर पुत्र मजबूत सिंह गुर्जर निवासी सौरा परिवार के साथ गांव के बाहर खेत पर बने मकान में रहता था। मंगलवार को राजकुमार अपने 11 वर्षीय बेटे शिवम के साथ ट्यूबवैल पर गया था। शाम करीब सात बजे रूपसिंह धोबी और लक्ष्मण सिंह धोबी निवासी माहों थाना मालनपुर ट्यूबवैल पर आए और राजकुमार से उनके छोटे भाई रामवीर गुर्जर के बारे में पूछा तो राजकुमार ने मना किया। इस पर आरोपित गाली देने लगे। जब राजकुमार ने गाली देने से मना किया तो आरोपितों ने कट्टा निकालकर फायर कर दिया। गोली सीने में लगने से राजकुमार जमीन पर गिर गए। Post Views: 118 Please Share With Your Friends Also Post navigation भीषण अग्निकांड, मकान में आग लगने से तीन बच्चों समेत 6 लोगों की मौत मंत्री के PSO ने अपनी ही पत्नी के साथ किया ऐसा कांड, पूरा मामला जान आप भी रह जाएंगे दंग