Viral News : प्रेमी के साथ पत्नी को देख गुस्साए पति ने दांत से काटकर अलग कर दी नाक, अस्पताल लेकर पहुंचा लवर देवरिया : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी के अवैध संबंधों से नाराज पति ने उसे सबक सिखाने के नाम पर नृशंसता की सारी हदें पार कर दीं। पत्नी जब अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची, तभी गुस्साए पति ने वहां पहुंचकर दांतों से उसकी नाक काट ली और मौके से फरार हो गया। यह घटना हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामखेलावन की शादी करीब 10 साल पहले पूजा देवी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं जिनकी उम्र 7 और 9 वर्ष है। पति को थी पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी पूजा देवी का गांव के ही सुशील कुमार से पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध चल रहा था। पति रामखेलावन को जब इस बारे में जानकारी हुई तो उसने पत्नी को कई बार समझाया और प्रेमी से संबंध खत्म करने के लिए कहा। बावजूद इसके, पूजा देवी चोरी-छिपे सुशील से मिलती रही और फोन पर बातचीत भी करती थी। प्रेमी के घर पर मिली पत्नी, गुस्से में की बर्बर हरकत बुधवार शाम पूजा देवी अपने प्रेमी सुशील के घर मिलने पहुंची। इसकी भनक लगते ही रामखेलावन भी वहां जा पहुंचा। वहां उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की और साथ चलने को कहा, लेकिन पत्नी के मना करने पर वह आपा खो बैठा। गुस्से में उसने दांतों से पत्नी की नाक काट ली और वहां से फरार हो गया। प्रेमी ने पहुंचाया थाने, महिला को लखनऊ रेफर घटना के बाद पूजा देवी का प्रेमी सुशील कुमार, घायल महिला और उसकी कटी हुई नाक को एक डिब्बी में लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूजा को पहले हरदोई मेडिकल कॉलेज और फिर हालत गंभीर होने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया। पुलिस ने पूजा देवी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति रामखेलावन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की हालत अब स्थिर है, जबकि मामले की जांच की जा रही है। Post Views: 172 Please Share With Your Friends Also Post navigation दबंगों के हौसले इतने बुलंद की …. इस बात के चलते थाना प्रभारी को लाठी – डंडों से पीटा, खूब वारयल हो रहा वीडियो देखे पूरा वीडियो Road Accident : दिल दहलाने वाला हादसा, बस की खिड़की से झांक रहा था बच्चा, सिर धड़ से हुआ अलग ….