बेहद दर्दनाक हादसा, बस–ट्रक की टक्कर, 11 की मौत नई दिल्ली :- दक्षिणी ब्राजील में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक यात्री बस और रेत से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर में कम से कम 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में एक संघीय राजमार्ग पर हुआ। रॉयटर्स के मुताबिक, दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:30 बजे हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक में भरी रेत बस के अंदर तक घुस गई। इससे बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। रेत के कारण राहत कार्य में देरी फेडरल हाईवे पुलिस ने बताया कि बस के अंदर रेत भर जाने से बचाव कार्य में काफी परेशानी हुई। बस का ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। आपातकालीन सेवाओं को यात्रियों तक पहुंचने में कई घंटे लग गए। Post Views: 79 Please Share With Your Friends Also Post navigation कोयला लोड हाईवा ने 11 के व्ही हाई टेंशन पोल को मारी टक्कर BJP वाइस प्रेसिडेंट का बेटा लापता, सूदखोरों से तंग आकर बनाया वीडियो