कंटेनर में घुसी श्रद्धालुओं की ट्रैक्स क्रूजर, 4 लोगो की दर्दनाक मौत मैहर:- नेशनल हाईवे-30 पर ट्रैक्स क्रूजर कंटेनर से टकरा गया। गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 11 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्स क्रूजर (MP 20 ZY 2807) में करीब 20 लोग सवार थे। ये सभी कटनी के एनकेजे पकरिया से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में 4 जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले में शामिल होने जा रहे थे। सभी को संगम में स्नान करना था। ग्राम तिलोरा के पास हाईवे पर वाहन आगे चल रहे कंटेनर में पीछे जा घुसा। मौके पर चीख-पुकार मच गई। Post Views: 259 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: अब मिशन मोड से होगा टीबी का खात्मा, जे.पी. नड्डा ने की स्वास्थ्य समीक्षा, कहा- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इलाज CG: दौलतपुर में गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन का युवा संवाद सम्पन्न, युवाओं ने रखे अपने विचार