रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े अफसरों का तबादला किया है। इस सम्बन्ध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है। देखें किन अफसरों मिली कौन सी जिम्मेदारीजारी आदेश के मुताबिक़ बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर के तौर पर भाप्रसे अधिकारी कुलदीप शर्मा को पदस्थ किया गया है। इसी तरह तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव योजना एवं सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेशानुसार हाल ही में IAS अवार्ड हुए बीरेंद्र बहादुर पंचभाई को नारायणपुर जिले के अपर कलेक्टर की कमान सौंपी गई है। इसी तरह सुमीत अग्रवाल को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग, लीना कोसम को लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक, ऋषभ कुमार पाराशर को वित्त विभाग में उप सचिव, तरुण कुमार किरण कलेक्टर कार्यालय कोरबा में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी और आशीष कुमार टिकरिहा को छग वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन में प्रबंध निदेशक का प्रभार सौंपा गया है। Post Views: 79 Please Share With Your Friends Also Post navigation सावधान! अगर आप भी करने वाले हैं रजिस्ट्री, तो पहले पढ़ लें ये खबर, 2 मार्च से लागू हो रहा है नया नियम भाई-बहन और जिस्म का सौदाः स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 लोग हिरासत में…