रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के तबादले का दौर जारी है। इसी कड़ी में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बतौर अपर संचालक पदस्थ रहें पुलक भट्टाचार्य का तबादला सामान्य प्रशासन विभाग में कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

मिली नई जिम्मेदारी

पुलक भट्टाचार्य सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें उन्हें केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना iGOT मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के राज्य स्तरीय क्रियान्वयन का समन्वयक भी बनाया गया है।

क्या लिखा है आदेश में?

इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि, “राज्य शासन एतद्‌द्वारा श्री पुलक भट्टाचार्य (राप्रसे, पी-2015), अपर संचालक, संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए, उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय में तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ करता है। (Chhattisgarh Latest Transfer Order) पुलक भट्टाचार्य (राप्रसे, पी-2015) को iGOT मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म का राज्य स्तर पर क्रियान्वयन हेतु समन्वयक नियुक्त किया जाता है।”

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!