इंदौर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी इंदौर के द्वारकापुरी में हुई छात्रा की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि छात्रा की हत्या करने के बाद वह मुंबई में युवती की आत्मा से बात करने के लिए तांत्रिक क्रिया की थी। इस पूरे मामले में अब युवती और आरोपी पीयूष का कमरे में साथ जाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

क्यों की थी हत्या?

दरअसल यह पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी का है। यहाँ कुछ दिनों पहले MBA की छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था।पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया था कि छात्रा की हत्या उसके ही प्रेमी पीयूष ने की थी। आरोपी पीयूष और मृतक छात्रा पिछले साल सितंबर से रिलेशनशिप में थे। छात्रा लगातार पीयूष पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। लड़की के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार थे, लेकिन पीयूष का परिवार शादी के खिलाफ था। इसी खींचतान की वजह से दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस पूरे विवाद को सुलझाने के बहाने आरोपी पीयूष ने छात्रा को अपने कमरे पर बुलाया और कमरे में बहस के दौरान पीयूष ने छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने छात्रा को बदनाम करने के लिए उसके वीडियो कॉलेज के ग्रुप में डाल दिए।

गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई मेट्रो में काटी रातें

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीयूष मुंबई भाग गया। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार दो दिनों तक मुंबई मेट्रो में सफर करता रहा।इसके बाद इंदौर पुलिस की सक्रियता के चलते उसे मुंबई के अंधेरी इलाके से दबोच लिया गया। पुलिस आरोपी को इंदौर लेकर आई और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

आत्मा से बात करने के लिए कर रहा था तांत्रिक क्रिया

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि हत्या करने के बाद वह लाश के पास बैठकर शराब पी रहा था। इसके बाद उसने मुंबई में युवती की आत्मा से बात करने के लिए तांत्रिक क्रिया का सहारा लिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!