मंदसौर। जिले में गेहूं खरीदी केंद्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चंदवासा साख सहकारी संस्था के प्रबंधक मनोज शर्मा कार्यालय में चड्डी-बनियान में बैठे नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी किसान ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया, जिसके बाद सोसायटी प्रबंधक ने खुद सामने आकर सफाई दी है। चड्डी-बनियान में सोसायटी प्रबंधक वायरल वीडियो में सोसायटी प्रबंधक मनोज शर्मा खरीदी केंद्र के कार्यालय में चड्डी-बनियान में बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ लोगों द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी सुनाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मनोज शर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है। उन्होंने बताया कि शरीर पर चींटियां काट लेने और भीषण गर्मी के कारण वे उस हालत में बैठे थे। साथ ही उनका कहना है कि उस समय खरीदी केंद्र पर कोई मौजूद नहीं था और अवकाश के बाद वे वहां पहुंचे थे मनोज शर्मा। तेजी से वायरल हो रहा वीडियो सोसायटी प्रबंधक मनोज शर्मा ने वायरल वीडियो को लेकर सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो गलत मंशा से वायरल किया गया है। उन्होंने बताया कि गर्मी और चींटियां काटने की वजह से वे उस स्थिति में बैठे थे। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय कार्यालय में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने लोगों से माफी भी मांगी है। Post Views: 114 Please Share With Your Friends Also Post navigation पत्नी से झगड़े के बाद काट डाला अपना प्राइवेट पार्ट फाटक बंद देखकर शख्स बन गया बाहुबली, 112 किलो की बाइक कंधे पर उठाकर पार की रेलवे क्रॉसिंग