उत्तर प्रदेश। शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव इससोपुर खुरगान में 14 फरवरी को सामने आई मस्कुरा की मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया। शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया गया था, लेकिन पुलिस की गहन जांच में मामला कथित तौर पर सुनियोजित हत्या का निकला। आरोप है कि ससुर अब्बास लंबे समय से बहू पर गलत नजर रखे हुए था और उसने विश्वास जीतने के लिए पिता जैसा व्यवहार करने का ढोंग किया। इसी दौरान उसने मस्कुरा के शादी से पहले के प्रेम संबंध की जानकारी जुटाई और उसे यह कहकर उकसाया कि पति सलमान काम के सिलसिले में बाहर रहता है, इसलिए वह पुराने प्रेमी से मिल सकती है। पुलिस के अनुसार, अब्बास खुद कथित तौर पर प्रेमी को घर लाने-ले जाने में मदद करता था ताकि बहू को पूरी तरह अपने नियंत्रण में रख सके। जांच में सामने आया कि 14 फरवरी की रात, जब प्रेमी घर से जा चुका था, तब अब्बास ने डंडे और तार की मदद से कमरे की अंदर की कुंडी खोली और अंदर पहुंचा। आरोप है कि उसने बहू के सामने शारीरिक संबंध की मांग रखी। मस्कुरा के विरोध करने पर कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए कमरे की कुंडी दोबारा अंदर से बंद करने की कोशिश की गई, ताकि मामला संदिग्ध न लगे। अगले दिन शोर मचाकर यह कहा गया कि बहू ने खुद को कमरे में बंद कर जान दे दी है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद अब्बास ने बेटे सलमान को फोन कर कथित प्रेम प्रसंग की बात बताई और दोनों ने मिलकर कहानी गढ़ी। परिजनों और पुलिस पर पोस्टमार्टम न कराने का दबाव भी बनाया गया। हालांकि, जांच में कई विसंगतियां सामने आईं, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर अब्बास को हत्या के आरोप में और सलमान को साक्ष्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य कोणों से भी जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Post Views: 42 Please Share With Your Friends Also Post navigation भाई-बहन ने 5 दिन तक मां के शव के साथ बिताए, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना इंसानियत शर्मसार! मदद के बहाने नाबालिग को बोलेरो में खींचा, फिर दो हैवानों ने किया गैंगरेप,आपबीती सुन काँप जाएगी रूह