मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना सोमवार देर शाम की है. पीड़ितों के मुताबिक जनकपुर से चनवारीडाड़–खड़गवां जा रही यह बस नागपुर रेलवे के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी. कन्या विवाह योजना में जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हादसे के वक्त बस में करीब 40 जोड़े और उनके परिजन सवार थे. हादसे में 13 ग्रामीणों को गंभीर चोटें आई हैं. अस्पताल में भर्ती पीड़ितों का कहना है कि बस में जितने भी लोग सवार था सभी को थोड़ी बहुत चोटें आई हैं लेकिन 13 लोगों को गंभीर चोट है. गंभीर रुप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद मौके से बस चालक और क्लीनर फरार होने में कामयाब हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए. जिससे प्रशासन की भूमिका और परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया. चश्मदीदों के मुताबिक बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने जिला प्रशासन से हादसे की जानकारी ली. पूर्व विधायक ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि सभी घायलों को समुचित इलाज मिले इसकी व्यवस्था की जाए. कांग्रेस नेता ने हादसे के लिए जिला प्रशासन को दोषी ठहराया. कांग्रेस ने कहा कि जब इस तरह का आयोजन होता है तो जिला प्रशासन को इसका ध्यान रखना चाहिए. कांग्रेस नेता ने हादसे के जिम्मेदार लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. Post Views: 102 Please Share With Your Friends Also Post navigation पुलिस में विभाग में बड़ा फेरबदल, 2 निरीक्षक समेत 69 पुलिसकर्मियों का तबादला लाखों की हेराफेरी मामले में तत्कालीन जनपद CEO गिरफ्तार, मचा हड़कंप