सुहागरात की सेज छोड़कर भागी दुल्हन, दूल्हा पूरी रात करता रहा इंतजार, घंटों तलाश के बाद यहाँ मिली इस हालत मे बिजनौर :- शादियों को सीजन शुरू होने के बा दूल्हा-दुल्हन से जुड़ी कई खबरें सामने आ रही है। हाल ही में खबर आई थी सुहागरात को ही दूल्हा गायब हो गया और पांच दिन बाद मिला। दूल्हे ने बताया कि वो पत्नी को देखकर नर्वस हो गया था, जिसके चलते वह फरार हो गया था। वहीं, अब खबर आ रही है कि सुहागरात से पहले ही दुल्हन ससुराल से फरार हो गई। ससुराल वालों को दुल्हन के गायब होने की जानकारी तब मिली जब दूल्हा सुबह सोकर उठा। फिलहाल ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों की शादी रविवार को हुई थी और सोमवार सुबह वह ससुराल आई थी। पूरे दिन वह घर पर मौजूद रही और परिवार के लोग उसे लेकर खुश दिखाई दे रहे थे। लेकिन रात होते ही स्थिति अचानक बदल गई। बताया जा रहा है कि जब दूल्हे की आंख खुली और उसने पास में दुल्हन को नहीं पाया, तो उसके हाथ पांव फूल गए। परिजन तुरंत उसकी तलाश में जुट गए और पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रात में खोज अभियान चलाया। करीब डेढ़ बजे दुल्हन गांव से बाहर जंगल में सड़क किनारे मिली। दुल्हन के मिलते ही दोनों पक्ष थाने पहुंच गए, यहां पहले खूब कहासुनी हुई और दोनों परिवार एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। पुलिस को बीच बचाव कर दोनों को शांत करना पड़ा। काफी समझाने के बाद दोनों पक्ष किसी कानूनी कार्रवाई से पीछे हट गए और समझौते पर तैयार हुए। दूल्हे का कहना है कि दुल्हन का व्यवहार शुरू से संदिग्ध लग रहा था और वह अब उसे साथ रखने के लिए तैयार नहीं है। वहीं दुल्हन के मायके पक्ष ने अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन अंत में मामला शांत करा दिया गया। पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दुल्हन को उसके मायके पक्ष के हवाले कर दिया। Post Views: 98 Please Share With Your Friends Also Post navigation दिल दहला देने वाला मामला, नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस आज रात आसमान में दिखेगा ‘कोल्ड सुपर मून’ का अद्भुत नजारा, जानें कब और कितने बजे आएगा नजर