जशपुर। जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरसई में छात्रों को बाइबिल बांटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। विद्यालय प्रबंधन ने संबंधित शिक्षक को शो-कॉज नोटिस जारी करते हुए एक दिन के भीतर जवाब मांगा है। मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में पदस्थ व्याख्याता दीपक तिग्गा पर आरोप है कि 10 फरवरी को वे निर्धारित समय से विलंब से स्कूल पहुंचे और बिना प्राचार्य से मुलाकात किए सीधे कक्षा में चले गए। आरोप है कि उन्होंने कक्षा में मौजूद छात्र-छात्राओं को बाइबिल की छोटी-छोटी पुस्तकें वितरित कीं। मामले की जानकारी मिलने पर विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों से पूछताछ की। जांच के दौरान कुल 14 बाइबिल की पुस्तकें बरामद की गईं। इसके बाद प्राचार्य ने संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय के प्राचार्य आर. एन. नागेश्री ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और इसकी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है। वहीं फरसाबहार विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुर्गेश देवांगन ने कहा कि जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। साथ ही डीईओ और कलेक्टर जशपुर को भी अवगत करा दिया गया है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। Post Views: 17 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ के इस स्कूल की अभिनव पहल, प्रार्थना सभा में गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां, विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल हुआ अखबार वाचन फर्जी RTO ई-चालान लिंक से ठगी करने वाले दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार