पहाड़ों पर बर्फबारी का मैदानी इलाकों में असर, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट नई दिल्ली। देश भर में बदलते मौसम के बीच ठंड बढ़ने लगी है। उत्तर भारत में भी सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। कई राज्यों तेजी से ठंड बढ़ने लगी है। अब सुबह शाम के साथ दिन के समय भी हल्की सिहरन महसूस होने लगी है। मौसम विभाग की ओर से देश के कई राज्यों में शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 और 16 नंवबर को पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में शीत लहर चल सकती है। जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में तेजी से गिरा पारा उत्तर भारत में चलने वाले शीत लहर का असर उत्तर प्रदेश पर भी देखने को मिलने वाला है। शीतलहर के साथ ही राज्य के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में तेज सर्द हवाओं के साथ हल्का कोहरा और धुंध की भी स्थिति बनेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ वाले इलाके में रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने वाला है। वहीं पूर्वांचल और कानपुर, बरेली, अयोध्या और बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम का यही हाल बिहार में भी है। उत्तर प्रदेश और झारखंड के साथ शीतलहर का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है। बिहार के कई इलाकों में सुबह शाम कोहरा छाने लगा है। साथ ही तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। यहा अचानक से ठंड बढ़ने लगी है। दक्षिण भारत में बारिश की चेतावनी इसके साथ ही मौसम विभाग की माने, तो दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और माहे के कुछ इलाकों में 16 नवंबर तक बारिश हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया है। वहीं 16 से 18 नवंबर के बीच आंध्र प्रदेश और अंडमान एवं निकोबार द्वीप पर भारी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर में सांस लेना मुश्किल वहीं देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी बढ़ने वाली है। शनिवार की सुबह तेज ठंडी का अहसास हुआ। इसके साथ प्रदूषण के कारण पूरे एनसीआर में स्मॉग छाया हुआ है। प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में समस्या आ रही है। दिल्ली के कुछ इलाकों में तो AQI 410 के पार चला गया है। इसके साथ ही ठंड भी लगातार बढ़ रही है। Post Views: 50 Please Share With Your Friends Also Post navigation सोने की तेजी पर लगा ब्रेक? जानें कितने रुपए का बिक रहा है 10 ग्राम गोल्ड… Gold Price India 2025 : गोल्ड मार्केट में उतार-चढ़ाव, एक हफ्ते में सोना 3,000 रुपये चढ़ा और फिर गिरा, जानें असली वजह