CG: IT विभाग में प्रमोशन और प्रभार बदलाव से हलचल, देखें लिस्ट… रायपुर:- रायपुर में आयकर विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। देशभर में इनकम टैक्स विभाग ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इस क्रम में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ (MP-CG) सर्किल के 19 इनकम टैक्स इंस्पेक्टरों को आयकर अधिकारी (ITO) के पद पर प्रमोट किया गया है।इसके साथ ही MP-CG सर्किल के 4 सहायक आयुक्तों को भी पदोन्नति मिली है। विभागीय स्तर पर जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत राजस्थान के जयपुर सर्किल के प्रधान आयुक्त सुमीत कुमार को MP-CG सर्किल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी ललित कृष्ण सिंह दहिया के सेवानिवृत्त होने के बाद दी गई है।वहीं MP-CG सर्किल के डीजी (अन्वेषण) बिजय कुमार पंडा को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें आंध्र प्रदेश–तेलंगाना सर्किल का प्रभार सौंपा गया है। Post Views: 153 Please Share With Your Friends Also Post navigation हाईवे पर हादसा, खड़े वाहनों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, हादसे में 4 लोगों की मौत अवैध संबंधों के शक में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति पर किया कुल्हाड़ी से हमला, दोनों आरोपी गिरफ्तार