नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। लंबे समय से चल रही शादी की अटकलों के बीच दोनों ने एक जॉइंट नोट जारी कर अपनी वेडिंग को आधिकारिक रूप से कंफर्म किया। इसके साथ ही उनकी शादी की तैयारियां भी पूरी हो गई हैं, और अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए ये कपल उदयपुर पहुंच गए है। उदयपुर एयरपोर्ट पर दोनों अपनी फैमिली के साथ नजर आए। जहां पर उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। इन सब में खास बात यह है कि उन्होंने अपनी शादी को एक अनोखा नाम दिया है — ‘The Wedding of VIROSH’। कई महीनों से सोशल मीडिया पर Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding को लेकर चर्चाएं तेज थीं। उदयपुर में शादी होने की खबरें, वायरल इनविटेशन कार्ड और लगातार साथ में स्पॉट किए जाने के बावजूद कपल ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। लेकिन अब दोनों ने खुद फैंस को यह खुशखबरी दी है।

शादी का नाम ‘VIROSH’ क्यों?
‘VIROSH’ कोई वेडिंग प्लानर की क्रिएटिव सोच नहीं, बल्कि फैंस का दिया हुआ नाम है। विजय (VI) और रश्मिका (ROSH) के नाम को जोड़कर सालों पहले फैंस ने यह निकनेम बनाया था। यही नाम अब उनके रिश्ते की पहचान बन चुका है। कपल ने अपने नोट में लिखा कि जब उन्होंने खुद अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं दिया था, तब फैंस ने उन्हें ‘VIROSH’ कहकर अपनाया। इसलिए उन्होंने अपनी शादी को भी इसी नाम से समर्पित करने का फैसला किया। उनके अनुसार, यह सिर्फ उनकी नहीं बल्कि फैंस की भी खुशी है।

कब और कहां होगी शादी?
ये शादी उदयपुर में 26 फरवरी को बेहद निजी समारोह में होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इसके बाद हैदराबाद में 4 मार्च को फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के लिए भव्य रिसेप्शन रखा जाएगा।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
रश्मिका और विजय पहली बार 2018 में फिल्म गीता गोविंदम में साथ नजर आए थे। फिल्म सुपरहिट रही और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। इसके बाद दोनों ने डियर कॉमरेड में भी साथ काम किया। इसी दौरान दोनों की दोस्ती गहरी हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। हालांकि करीब 8 साल तक दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार नहीं किया, लेकिन अब उन्होंने इसे हमेशा के लिए एक नया नाम और पहचान दे दी है।

फैंस के लिए इमोशनल मोमेंट:
‘The Wedding of VIROSH’ सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि फैंस के प्यार का जश्न है। कपल ने साफ कहा कि यह सफर जितना उनका है, उतना ही उनके चाहने वालों का भी है।Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding News इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और फैंस उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!