Premanand Maharaj : पूज्य संत प्रेमानंद महाराज की रात्रिकालीन पदयात्रा का समय बदलकर अब सुबह 4 बजे कर दिया गया है, जो पहले रात 2 बजे शुरू होती थी। श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम ने इस बदलाव की पुष्टि करते हुए बताया कि महाराज के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। भक्तों से नए समय का पालन करने का अनुरोध किया गया है। महाराज की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं थी। किडनी संबंधी समस्याओं और डायलिसिस के कारण यात्रा को पांच दिनों के लिए रोकना पड़ा था। अब स्वास्थ्य में सुधार के बाद यात्रा फिर शुरू हुई है, लेकिन सुबह 4 बजे के समय के साथ। आश्रम का कहना है कि यह बदलाव महाराज की सेहत को प्राथमिकता देने के लिए जरूरी था। समय परिवर्तन के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। सोमवार को यात्रा के पुनरारंभ पर वृंदावन भक्ति के रंग में डूब गया। देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु छटीकरा मार्ग पर महाराज के दर्शन के लिए उमड़े। नोएडा के भक्त संजय यादव ने कहा, “महाराज का दर्शन हमारी आस्था का आधार है। समय बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ता।” यात्रा से पहले भक्तों ने रविवार रात मार्ग को रंगोली, फूलों और दीपों से सजाया। महाराज के ‘श्री कृष्ण शरणम’ से निकलते ही भजनों और जयकारों की गूंज उठी। अब यात्रा का रास्ता प्रेम मंदिर से रमणरेती पुलिस चौकी तक संशोधित किया गया है। महाराज कार से रमणरेती पहुंचेंगे और वहां से 100 मीटर पैदल चलकर आश्रम जाएंगे। आश्रम ने भक्तों से शोर-शराबा और लाउडस्पीकर से बचने की सलाह दी है। फरवरी 2025 में स्थानीय शिकायतों और स्वास्थ्य कारणों से यात्रा रुकी थी। अब नए समय और रूट के साथ यह यात्रा वृंदावन की आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक बनी हुई है। Post Views: 524 Please Share With Your Friends Also Post navigation Vastu Tips : इन 4 पौधों को घर में लगाने से होगी धन की वर्षा, मिलेगा सौभाग्य और पॉजिटिव एनर्जी वास्तु शास्त्र में दीपक जलाने का विशेष महत्व, जानें संध्या पूजा में किन बातों का रखें ध्यान …. आइए जानें दीपक जलाने के फायदे और सावधानियां