कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक प्रेम कहानी का बेहद दुखद अंत सामने आया है। कोरबा के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंद्रीपाली गांव में 19 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद युवती ने यह खौफनाक कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार, मृतका कृष्णो कुमारी अपनी बड़ी बहन और जीजा के साथ सेंद्रीपाली गांव में रहती थी। गांव में ही रहने वाले 21 वर्षीय युवक रोशन कुमार से उसकी करीब तीन साल पहले पहचान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर प्रेम संबंध में बदल गई। समय के साथ इस रिश्ते की जानकारी परिवार और ग्रामीणों को भी हो गई।

बताया जा रहा है कि जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो युवक और उसके परिजनों ने विवाह से साफ इनकार कर दिया। इससे आहत होकर युवती सोमवार को गांव के पास स्थित जंगल में पहुंची और जहर खा लिया। जहर खाने के बाद उसने अपनी बहन को फोन कर कहा कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद वह किसी तरह पैदल घर पहुंची।

परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!