नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आने के बाद भारत ने सख्त रुख के बाद प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार सुबह श्रीनगर पहुंच गए हैं। जनरल उपेंद्र द्विवेदी 15 कोर में सुरक्षा बैठक की समीक्षा करेंगे, इसके साथ ही वह आतंकी हमले वाली जगह पर भी जाएंगेै वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज जम्मू-कश्मीर जाएंगे।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आने के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए सिंधु नदी समझौता स्थगित कर दिया है। इस मुद्दे पर शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह अपने आवास पर एक बैठक करने जा रहे हैं। बैठक में जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल समेत कई सीनियर केंद्रीय मंत्री शामिल हो सकते हैं। इस बीच, भारत ने पाकिस्तान को औपचारिक पत्र लिखकर सिंधु जल संधि को निलंबित करने की सूचना दे दी है।

पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा पर सख्ती

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा वीजा 27 अप्रैल 2025 से रद्द कर दिए जाएंगे। मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक भारत में रहने की अनुमति होगी। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को अपने वीजा की वैधता समाप्त होने से पहले देश छोड़ना होगा।

भारतीय नागरिकों जल्द से जल्द पाकिस्तान छोड़ने की सलाह

विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से पूरी तरह बचने की सलाह दी है। साथ ही, पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे जल्द से जल्द भारत लौट आएं। यह फैसला क्षेत्र में बढ़ते तनाव और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए लिया गया है।

केंद्रीय मंत्रियों की राष्ट्रपति से मुलाकात

पहलगाम हमले के दो दिन बाद, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा होने की संभावना है। मुलाकात के बाद दोनों नेता राष्ट्रपति भवन से रवाना हुए।

सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

हमले के बाद अटारी-वाघा सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। वीजा रद्द होने के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को सीमा के रास्ते वापस लौटने के निर्देश दिए गए हैं। भारतीय सुरक्षा बल सीमा पर किसी भी असामान्य गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!