नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, एक बार फिर आतंकवादियों के हमले से दहल उठा है। इस बार आतंकियों ने उन जगहों को निशाना बनाया है, जिनसे प्रदेश की अर्थव्यवस्था चलती है।

इस हमले में 28 लोगों की जान चली गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो हो गई। वहीं इस आतंकी हमले में हरियाणा के करनाल निवासी लेफ्टिनेंट विनय नारवाल की भी शहीद हो गई। जिसके बाद आज शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को आज अंतिम विदाई दी गई। दिल्ली में हुए अंतिम संस्कार के दौरान माहौल गमगीन था। हर आंख नम थी, लेकिन सबसे ज्यादा भावुक पल तब आया जब शहीद लेफ्टिनेंट की पत्नी ने उन्हें अंतिम अलविदा कहा।

विनय नरवाल की पत्नी ने साहस और गर्व के साथ अपने पति को अंतिम विदाई दी, लेकिन उनकी आंखों में जो दर्द था, वो वहां मौजूद हर किसी को भीतर तक झकझोर गया। लोगों ने ‘विनय नरवाल अमर रहें’ के नारों के साथ उन्हें अंतिम सम्मान दिया। शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल न सिर्फ एक बहादुर अधिकारी थे, बल्कि एक जिम्मेदार बेटे, प्यारे पति और देश के लिए समर्पित सपूत भी थे। देश आज उनके बलिदान को सलाम कर रहा है।

16 अप्रैल को हुई थी शादी

आपको बता दें कि हरियाणा के करनाल के रहने वाले लेफ्टिनेंट विनय नारवाल की शादी हाल ही में 16 अप्रैल को हुई थी। जिसके बाद वे दोनों पति पत्नी हनीमून के लिए पहलगाम गए थे। हमले के दौरान वह आतंकियों के निशाने पर आ गए और उसके सीने, गर्दन और बाएं हाथ के पास गोली मारी. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी इतनी अचानक और भीषण थी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!