रायपुर। राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ तीनों दिव्य रथों पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे.

वहीं 24 जुलाई को बाहुड़ा यात्रा का आयोजन किया जाएगा. रथयात्रा से पहले 14 जुलाई की शाम 6 बजे मंदिर परिसर में नेत्रोत्सव का धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा.

श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष और विधायक पुरंदर मिश्रा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रथ यात्रा को लेकर बताया कि रथयात्रा में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान के रथ के समक्ष सोने की झाड़ू से ‘छेरा पहरा’ की परंपरा निभाएंगे.

यह परंपरा सेवा, समर्पण और समानता का संदेश देती है. आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा और श्रद्धालु शामिल होंगे. रथयात्रा के दिन सुबह 11 बजे वैदिक पंडितों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और हवन किया जाएगा.

भगवान का चंदन, केसर, कस्तूरी और कपूर सहित सुगंधित द्रव्यों से दिव्य स्नान कराया जाएगा. इसके बाद पारंपरिक गजामूंग महाप्रसाद अर्पित कर वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और मंगल वाद्ययंत्रों के बीच भगवान को रथों पर विराजमान कराया जाएगा.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!