छत्तीसगढ़ के नये महाअधिवक्ता नियुक्त….विवेक शर्मा होंगे नये महाधिवक्ता, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश रायपुर। छत्तीसगढ़ के नये महाधिवक्ता विवेक शर्मा होंगे। राज्य सरकार ने इस आदेश जारी कर दिया है। राज्यपाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार महाधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार भारत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। उनके इस्तीफ़े के बाद सरकार ने बिलासपुर के अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा को छत्तीसगढ़ के नए महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त कर इसका आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में भारत के संविधान के अनुच्छेद 165(1) के तहत राज्यपाल ने विवेक शर्मा को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से पदभार संभालने का अधिकार दिया है। इस संबंध में विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने सभी संबंधित विभागों, उच्च न्यायालय और मुख्यमंत्री कार्यालय को आदेश भेज दिया है। Post Views: 97 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ बोर्ड टाइम टेबल 2026 आउट, इस दिन से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं रिश्ते शर्मसार! मां के साथ बेटे ने की हैवानियत, पिता की समाधि पर ले जाकर किया रेप